रुडकी, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस से बेटी की तलाश किए जाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के खुब्बनपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि उनकी बेटी चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने देर शाम तक बेटी की रिश्तेदारी और आस पड़ोस में तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है । उप निरीक्षक विनय मोहन ने बताया कि तहरीर के आधार पर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.