कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- सरायअकिल। सरायअकिल थाना क्षेत्र के दिया उपरहार निवासी एक बुजुर्ग की रविवार दोपहर गांव के बाहर यमुना में लाश उतराती मिली। वह तीन दिन से लापता था। पड़ोसी युवक से परिजनों को संदेश भेजवाया था कि उसकी खोजबीन नहीं की जाए। शव मिलने के बाद से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। दिया उपरहार निवासी 75 वर्षीय सुग्गी लाल निषाद मछली पकड़कर बेचने का काम करता था। तीन दिन पहले वह घर से लापता हो गया था। साथ मछली पकड़ने वाले गांव के ही एक युवक से उसने परिजनों को संदेश भेजवाया था कि उसकी खोजबीन नहीं की जाए। ऐसे में परेशान परिवार वालों ने तलाश तेज कर दी। पत्नी बेला देवी ने स्थानीय थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस भी उसे तलाश रही थी। इसी बीच रविवार की दोपहर गांव के बाहर यमुना में उसकी लाश उतराती हुई मिली। इसकी जा...