लापता बुजुर्ग का रेललाइन पर मिला शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
कोडरमा, जुलाई 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-गया रेलखंड पर ककरचोली और डुमरी के बीच मंगलवार की रात एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोपालडीह निवासी 85 वर्षीय रामधन के रूप में हुई है। प्रारंभिक आशंका है कि उनकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। परिजनों के अनुसार, रामधन सात जुलाई से लापता थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें भूलने की बीमारी थी। परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। खोजबीन के दौरान जब परिजन ककरचोली की ओर पहुंचे, तो रेलवे ट्रैक पर उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि भटकते हुए वे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए, जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.