लापता बालिका का नहीं लगा सुराग
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- थाना सिरसागंज के गांव सेंधलपुर निवासी राम सिंह ने थाने में तहरीर दी कि उसकी नौ वर्षीय बालिका खुशबू रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सोशलमीडिया पर बच्ची का फोटो अपलोड करते हुए लोगों से सूचना देने के बारे में अपील की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बालिका ने बैंगनी रंग का पायजामा एवं मैरुन रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.