गंगापार, मार्च 12 -- बारा थाना अंतर्गत गन्ने पुलिस चौकी के गन्ने पहाड़ से सोमवार को लापता दो वर्षीय बालिका का शव चौथे दिन गुरुवार को दोपहर बाद गांव के ही एक तालाब में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के गढ़ थाना अंतर्गत कटरा बाईपास निवासी रविलाल अपने परिवार के साथ बारा क्षेत्र के गन्ने पहाड़ पर रिस्तेदार प्रेम चंद्र के यहां एक धार्मिक समारोह में भाग लेने सोमवार को आए थे। रवि लाल की दो साल की बेटी लापता हो गई। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कार्यवाहक एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा पुलिस बल और गोताखोरों के साथ गांव पहुंची। गोताखोरों ने तालाब में भी खोजने का प्रयास किया किंतु असफल रहे। गुरुवार को गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में उसका शव तैरता मिला। शव की स...