हजारीबाग, जनवरी 24 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के कोरियाडीह बरदाग गांव से दीपक कुमार उम्र 10 वर्ष पिता राजू सिंह 23 दिसंबर से लापता है। लापता बालक के परिजन गहरी चिंता में है। दीपक कुमार का कोई सुराग नहीं मिलने पर शनिवार को मुखिया राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बालक के परिजन थानाप्रभारी से मिले और उसकी खोजबीन की गुहार की। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने लोगों से अपील करते हुए घोषणा की कि दीपक कुमार के संबंध में जानकारी देने वाले को वह 21 हजार रुपये नगद पुरस्कार देंगे। मुखिया ने बताया कि वह पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि लापता बालक का पता चल जाए और परिजनों को राहत मिले। थानाप्रभारी विनोद कुमार ने लापता बालक के परिजनों को आश्वासन दिया कि वह पता लगाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थानाप्रभारी ने कहा कि पुलिस प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.