लापता बालक की गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका
बहराइच, मई 17 -- बलहा, संवाददाता। नानपारा के महौली सेर खां गांव में रविवार सुबह गांव स्थित ढक्कन विहीन पलम्बर के गढ्ढे में बालक का शव मिला है। शनिवार दोपहर से बालक लापता था। तलाश में असफल होने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नानपारा कोतवाली के महोली शेर खां गांव निवासी ताजुद्दीन (6) पुत्र राजू खां शनिवार को दोपहर से लापता था। पिता राजू खां पुत्र जुबैर खां ने बालक की हर संभावित जगह पर तलाश की। कोई पता न लगने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। राजू सपरिवार दिल्ली में रहता था। वह परिवार सहित एक माह पहले ही गांव आया था। सुबह गांव के ही पलंबर के गड्ढे में बालक का शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा,जिसकी पहचान होने पर हड़कंम मच गई। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.