लापता बच्चे को परिजनों से मिलवाया
गुड़गांव, जुलाई 24 -- गुरुग्राम। खांडसा रोड स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास 23 जुलाई को तीन वर्षीय बच्चा प्रिंस लावारिस हालत में मिला। मिसिंग पर्सन सेल पश्चिम की टीम ने सूचना मिलने पर बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया। आसपास गहन पूछताछ कर बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया। परिजन मूलरूप से नालंदा बिहार के रहने वाले थे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मासूम को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.