अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़। ऑपरेशन स्माइल' के तहत थाना गांधीपार्क पुलिस ने गुम हुए तीन वर्षीय बच्चे के परिजनों को एक घंटे में तलाशकर उनसे मिलवा दिया। सोमवार को पीआरवी 5324 ने स्थानीय थाने पर सूचना दी कि एक तीन वर्षीय बच्चा घूमता हुआ मिला है, जो अपना नाम बताने में असमर्थ है। काफी डरा हुआ है। पुलिस ने तत्काल आसपास के गली, मोहल्लों में प्रचार प्रसार व जनसहयोग से बच्चे के माता-पिता के बारे में पता लगाया, जो साधू आश्रम के पास बाबा कॉलोनी के हैं। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...