मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। लापता बच्चे का शव बाराटोल के एक गेहूं खेत से सोमवार शाम बरामद हुआ। मामले की सूचना पर साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन व सर्कल इंस्पेक्टर नीरज कुमार बर्मा ने घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार की शाम खेत की ओर गये लोगों ने बच्चे शव देखा। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। परिजन ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को सोमवार दी थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे से बच्चे को लापता हो गया था। करीब नौ वर्षीय मृत बच्चा का नाम मो.अल्तमस है। वह बाराटोल निवासी मो.फिरोज का करीब नौ वर्षीय बेटा था। आपसी दुश्मनी की वजह से बच्चे की हत्या करने की आशंका लोग जता रहे हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि परिजनों को मामले की शिकायत दर्ज करान...