कोडरमा, दिसम्बर 16 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। इरगोबाद से लापता मासूम मोहम्मद सैफ की शीघ्र खोजबीन को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कर बच्चे की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में इब्राहिम अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, इरगोबाद पंचायत के मुखिया इरफान अंसारी, सलीम अंसारी, महेश कुमार सोनी सहित अन्य लोग शामिल थे। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बच्चे की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि लापता बच्चे को सुरक्षित बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.