कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। करीब एक घंटे बाद बदहाल हालत में बिना कपड़ों के घर लौट आई। मामले में परिजनों ने पड़ोस की एक महिला पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस पर भी मामले में कार्रवाई न करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए एसपी से गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के ऐ गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय पहुंच बताया कि उसकी 4 वर्षीय पौत्री 29 मार्च की सुबह करीब 9:45 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई। बच्ची के लापता होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला से भी पूछताछ की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद बच्ची अचानक घर लौट आई। परिजनो...