गंगापार, अप्रैल 24 -- आवास के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत के बाद लापता हुए ग्राम प्रधान का मामला चार दिन बाद सुलझ गया। गुरुवार रात प्रधान स्वयं थाने पहुंच गया, जिसके बाद क्षेत्र में चल रही अटकलों पर विराम लग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि गांव निवासी ग्राम प्रधान 20 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गए थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके भतीजे आलोक ने थाने में तहरीर देकर गांव के एक दिव्यांग युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था, जिससे मामला और उलझ गया था। इस बीच यह भी चर्चा में रहा कि संबंधित दिव्यांग युवक ने कुछ दिन पहले ही ब्लॉक कार्यालय में प्रधान के खिलाफ आवास दिलाने के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत की थी, जिससे दोनों घटनाओं को जो...