रामगढ़, मई 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना कांड संख्या 69/21 की लापता या अपहृत प्रतिमा कुमारी तथा कांड संख्या 341/24 के लापता या अपहृत विक्रम सिंह की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। दोनों की खोजबीन को लेकर रामगढ़ थाना पुलिस की ओर से 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। पुलिस ने थाना चौक, सुभाष चौक, टेकर स्टैंड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कोठार, कैथा समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए हैं। पोस्टर में दोनों लापता लोगों की तस्वीर और जानकारी दी गई है। ताकि आम लोगों से भी सुराग मिल सके। यह भी पढ़ें- सीएम एक्सीलेंस एसएस 2 स्कूल के दो छात्र पिछले सात दिनों से लापता जानकारी के अनुसार इससे पूर्व भी पुलिस टीम ने रांची स्थित करुणा आश्रम, बालाश्रय गृह, प्रेम आश्रय संस्था समे...