लापता पुत्र की तलाश की मांग, दी तहरीर
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- खुटार। क्षेत्र के गांव सौफरी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र कमलेश करीब तीन माह पूर्व प्रांत राजस्थान के जिला जयपुर के थाना कोटपुतली के चोटिया महालक्ष्मी क्रेशर पर काम करने गया था। वहां पत्थर वाली मशीन पर काम करता है। आरोप है कि वहीं के ठेकेदार ने कमलेश को बुलाया था। गांव से अकेला गया था। करीब 12 दिनों से कमलेश से कोई संपर्क नहीं हुआ। मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहा है। राकेश कुमार ने कहा कि कमलेश ने अपना हिसाब करने के बाद तीन लोग उसे चार पहिया में बैठाकर कही ले गए। मोबाइल फोन एक व्यक्ति उठा रहा है और कोई जानकारी नहीं दे रहा है। इससे अनहोनी की आशंका है। कमलेश की पत्नी, दो बच्चें, परिजन परेशान है। शुक्रवार को राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.