अंबेडकर नगर, अप्रैल 20 -- जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। बताया कि 16 अप्रैल को उनकी पुत्री बाजार के लिए निकली थी, लेकिन वापस लौट कर नहीं आई। खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पिता ने पुत्री के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से खोजबीन करने की मांग की है। थानाध्यक्ष जैतपुर थीरेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...