रामपुर, जून 15 -- सैफनी। थाना क्षेत्र के बैरुआ गांव निवासी पप्पू की पत्नी रीना (28) बीते दो सप्ताह से लापता है। परिजनों ने महिला को रिश्तेदारियों समेत संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पति पप्पू ने बताया कि एक जून को वह मजदूरी के लिए घर से गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर रविवार को उसने थाना पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...