संतकबीरनगर, मार्च 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक फोन काल से प्यार पनपा, फिर युवती और प्रेमी युवक ने कोर्ट मैरेज कर ली। रिश्ते को सामाजिक मान्यता देने के लिए दोनों ने तामेश्वरनाथ मंदिर पहुंच कर शादी रचाई। इस दौरान युवती को गर्भ ठहर गया तो उनके घर वालों तक बात पहुंच गई। अचानक प्रेमी पति लापता हो गया। करीब 20 दिन पूर्व युवती ने कोतवाली खलीलाबाद में लापता पति की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। लापता पति का पता नहीं चलने पर परेशान युवती हाईकोर्ट पहुंच गई। हैबियस कापर्स दाखिल कर लापता पति को खोजवाने की गुहार लगाई है।कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती और गोंडा जनपद के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का संपर्क 2024 में एक फोन काल से शुरू हुआ। युवक खलीलाबाद में एक प्राइवेट फाइनेंस बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.