रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो फरवरी को थाना पुलभट्टा पुलिस को एक महिला ने नाबालिग बेटी के लापता होने की तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी साहिल पुत्र शाकिर अली निवासी ग्राम सिसैय्या सितारगंज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सकुशल नाबालिग को बरामद किया। कोतवाल किच्छा प्रकाश दानू ने बताया कि साहिल के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...