रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से दो माह पूर्व लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने 20 नवंबर 2025 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से दो फरवरी को नाबालिग को मोदी मैदान के पास से बरामद किया। इस दौरान आरोपी विशाल सक्सेना पुत्र रमेश सक्सेना निवासी महुआ गुंडे, थाना सेहरामऊ, जिला पीलीभीत यूपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर टोहाना (हरियाणा) ले गया था और सोमवार को ही रुद्रपुर वापस लाया। ट्रांजिट कैंप थाना...