रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में युवक को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को यश धाई नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलेंस टीम मदद से यस धाई को रविवार को पंजाब के अमृतसर जिले में ग्राम कथूनगल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। सोमवार को युवक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...