रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बीते एक मई से लापता 14 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। बरामदगी के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस को गुमशुदा किशोरी मामले में सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक बीते 1 मई को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कीर्ति भट्ट को सौंपी गई। पुलिस टीम ने रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलभट्टा क्षेत्र में गौला नदी पुल से लगभग 20 मीटर आगे बरेली जाने वाले कट के पास किशोरी को एक नाबालिग के साथ ...