कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती 24 अप्रैल को संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगने पर 26 अप्रैल को पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पिता को जानकारी हुई कि उसकी बेटी को मंझनपुर के मंगरोहनी गांव का शुभम पुत्र कुलदीप भगा ले गया है। इस पर उसने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मोबाइल बंद कर घर से युवती गायब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...