लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ,संवाददाता। काकोरी के बिगहू गांव में मंगलवार सुबह एक लापता नमामि गंगे विभाग के अनुसेवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार रात परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बिगहू गांव निवासी राजकिशोर (52) सचिवालय में नमामि गंगे विभाग में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे। मृतक के पुत्र रविराज रावत ने बताया कि सोमवार शाम पिता करीब चार बजे घर से बिना बताए निकल गए थे। देर रात तक न आने पर परिजनों ने तलाश की। जानकारी न मिलने पर परिजनों ने रात 11 बजे पिता के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कर ली। बेटे ने बताया कि एक साल पहले मां की मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक रूप से बीमार रहते थे। पिता कभी-कभी शराब भी पी लेते थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.