पिथौरागढ़, अप्रैल 5 -- पिथौरागढ़। जनपद में पुलिस ने लापता दो लोगों को ढूंढकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कनालीछीना पुलिस को बालिका की माता ने उसके लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बालिका को ढूंढकर उसके परिजनों का सौंप दिया है। इधर नाचनी में एक व्यक्ति ने अपनी माता के लापता होने की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को थल से ढूंढकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...