गुमला, फरवरी 11 -- गुमला प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद किया है। एक युवती को राजस्थान से तथा दूसरी को दिल्ली से रेस्क्यू कर सुरक्षित वापस लाया गया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में थाना क्षेत्र की एक युवती के लापता होने की शिकायत पर परिजनों द्वारा चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में युवती के राजस्थान में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर संबंधित राज्य की पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए युवती को सकुशल बरामद किया गया। वहीं दूसरे मामले में भी एक अन्य युवती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने त...