गोरखपुर, जुलाई 31 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तिवारीपुर क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। गुरुवार रात अफजल ने अपने 13 वर्षीय पुत्र फरहान के लापता होने की सूचना दी थी। वह दोपहर में एक अन्य बालक के साथ घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सूचना पर चौकी प्रभारी सूर्यविहार पंकज कुमार ने पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाली और जीआरपी की मदद से दोनों बालकों को बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...