सिमडेगा, अगस्त 10 -- बानो, प्रतिनिधि। गिरदा ओपी की पुलिस ने लापता दो बच्चों को ओडिसा के राउरकेला से सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पुर्व दस वर्षीय और आठ वर्षीय बालक घर में बिना बताए चले गए थे। बाद में परिजनो ने दोनों बच्चें के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में अनुसंधानरत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चो को राउरकेला के बिसरा से सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...