पीलीभीत, जनवरी 25 -- पीलीभीत, संवाददाता। शहर से लापता हुए दो छात्र और एक छात्रा शनिवार देर शाम तक पीलीभीत पहुंच गए हैं। तीनों लोग अभी पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस छात्रा का मेडीकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। कोर्ट में दिए गए बयानों के आधार पर ही सुनगढ़ी पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी हाईस्कूल के दो छात्र और कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक छात्रा 29 दिसंबर को घर से अचाक निकल गए थे। लापता छात्रों में से एक छात्र अपने घर से बाइक और दूसरा करीब पौने दो लाख रुपये और मां का मोबाइल ले गया था। इसके अलावा छात्रा अपने घर से पिता के मोबाइल से सिम निकालकर ले गई थी। कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने पूरे मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों क...