पीलीभीत, जनवरी 5 -- पीलीभीत। घर से लापता हुए हाईस्कूल के दो छात्र और कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक छात्रा जिस बाइक से पीलीभीत से गए थे। वह बाइक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क किनारे लावारिस मिली है। ग्वालियर पुलिस ने पीलीभीत पुलिस को जानकारी दी है। सुनगढ़ी पुलिस की टीम ग्वालियर जाएगी। हालांकि लापता तीनों लोगों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सीसी कैमरों और सर्विलांस के माध्यम से उनकी तलाश में जुटी है। पर क्लू नहीं मिल सका है। तीनों की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया है। शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी रामगोपाल शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र वैभव शर्मा, थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रामवाटिका कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय दीपक पुत्र मुनेंद्र, थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी एक छात्रा सोमवार सुबह करीब ...