चतरा, जून 30 -- चतरा संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के जीतनी मोड़ के पास से लापता रामगढ़ जिले के चित्तरपुर निवासी दोनों नाबालिग छात्रों को चतरा पुलिस ने तीन से चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चे चतरा स्थित एएम सिद्दिकिया कुरान अकादमी में पढ़ते हैं। पुलिस लाइन के पास पम्मी बसकुछ सामान उतार रही थी, इसी क्रम में दोनों बच्चे उतर गये और वहां से उसका कोई अता पता नहीं चल रहा था। परिजनों के द्वारा सदर थाना में गुमशुदगी के बाबत आवेदन भी दिया गया था। इस मामले में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बच्चों को ट्रैक करते हुए रामगढ़ से तीन घंटे के भीतर बरामद कर उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...