जौनपुर, अगस्त 23 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मानीकला हाल्ट के पास शनिवार को तीन दिन से लापता एक दर्ज का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।‌ परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकिया गुरैनी निवासी 52 वर्षीय शाह जफर उर्फ मिस्टर पुत्र स्व.कुद्दूस मानीकला में एक सिलाई की दुकान पर सिलाई का काम करते थे।‌ रोज शाम को दुकान बंद होने के बाद वह साइकिल से घर चले आते थे।‌ 20 अगस्त को देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। तीसरे दिन गुरैनी-मानीकला रोड पर मानीकला हाल्ट के पास सड़क के किनारे पानी में उनका शव पाया गया। सड़क के किनारे उनकी साइकिल पड़ी मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर...