एटा, जून 9 -- गांव भगवंतपुर से लापता हुए तीन बालक मंगलवार को बरामद हो गए। बच्चों के मिलने के बाद घरवालों के चेहरे पर मुस्कान आ गई वही पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। बीते 24 घंटे से अधिक समय से तीनों बच्चें लापता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार घंटों में बच्चों को बरामद कर लिया। मथुरा में परिक्रमा लगाने गए थे और वहां से लौटते समय पुलिस ने ढूंढ निकाला। थाना सकीट के गांव भगवंतपुर निवासी आकाश (11), अर्जुन (11), कुलदीप (11) तीनों ही आपस में अच्छे दोस्त है। आकाश सकीट के कुंवर महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र है, वही अर्जुन और कुलदीप भगवंतपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ते है। यह भी पढ़ें- तीन दिनों से गायब है आमस का सचिन, परिजन परेशान बताया जा रहा है कि तीनों ही सोमवार सुबह सात बजे साइकिल से घर से निकले उसके ब...