लापता तकरोही चौकी प्रभारी प्रयागराज में मिले
लखनऊ, अगस्त 18 -- सरोजनीनगर से लापता तकरोही चौकी इंचार्ज (दरोगा) आनंद कुमार मिश्रा को पुलिस ने सातवें दिन सोमवार को प्रयागराज से बरामद कर लिया। वह घरवालों से नाराज होकर भागे थे। कई दिन बनारस में रहे। इसके बाद वहां से कार बुककर प्रयागराज पहुंचे थे। प्रयागराज से सरोजनीनगर पुलिस ने उन्हें लोकेशन के आधार पर बरामद कर लिया। दरोगा आनंद मिश्रा सरोजनीनगर विष्णु लोक कालोनी में रहते हैं। पत्नी अंजली डीसीपी सेंट्रल कार्यालय में तैनात हैं। अंजली के मुताबिक, पति आनंद 11 अगस्त को दोपहर करीब पौने एक बजे इंदिरानगर थाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह सादे कपड़ों में थे। देर रात तक घर न लौटने पर उन्हें फोन किया तो नंबर स्विच आफ था। घर परिवार और रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी की पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सरोजनीनगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.