चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- चक्रधरपुर/ मनोहरपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में फैले सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट जंगल से लाल आतंक का साया खत्म हो चुका है। 2 करोड़ बीस लाख के इनामी दो नक्सली मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी हो चुकी है और प्रतिराम माझी उर्फ अनल दा मुठभेड़ में ढेर हो चुका है। वहीं जंगल में सक्रिय करीब 50 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, लेकिन अब भी सारंडा जंगल में लापता सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान बादल मुर्मू के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद परिजनों की उम्मीद जगी है कि अब बादल मुर्मू के लापता होने के रहस्य से पर्दा उठेगा जानकारी के मुताबिक पांच जनवरी 2023 को सीआरपीएफ का जवान बादल मुर्मू कोल्हान जंगल गया था। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: लापता जवान बादल मुर्मू के रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद इसके बाद से...