चतरा, मार्च 15 -- चतरा संवाददाता। शहर के बिंड मुहल्ला माली टोला से लापता हुए 12 वर्षीय छात्र निखिल कुमार रविवार की सुबह गंदौरी मंदिर के समीप से मिल गया है। वह शनिवार की सुबह स्कूल के लिये निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा था, जिससे परिजन परेशान थे। उसके मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब छह बजे निखिल कुमार गंदौरी मंदिर के पास बस से कहीं जाने के लिए पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक बस कंडक्टर ने उसे पहचान लिया और इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन वहां पहुंचे और परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। मालुम हो कि निखिल के लापता होने के बाद उसकी खोजबीन की मांग को लेकर परिजन व लोगों ने शनिवार की रात को केशरी चौक पर सड़क जाम किया था, पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद तीन घंटे क...