कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। चकेरी में बुधवार से लापता इंटर के छात्र का शव गुरुवार को चंदारी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला। छात्र की तलाश में जीआरपी पहुंचे परिजनों ने मोबाइल पर फोटो देखकर उसकी पहचान की। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि यह भी कहा, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। कोयलानगर, स्वर्ण जयंती विहार निवासी प्राइवेट कर्मी राकेश शर्मा का 19 वर्षीय इकलौता बेटा शुभम मां कामाख्या कामद गिरि इंटर कालेज से 12वीं का छात्र था। परिवार में पत्नी किरन, दो बेटियां शिखा और अवंतिका हैं। चाचा शैलेश ने बताया कि शुभम पढ़ाई के साथ ही कलक्टरगंज स्थित एक नमकीन की दुकान में काम करता था। बुधवार को वह काम पर गया था। शाम आठ बजे दुकान बंद करके निकला लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजन उसे फोन करते रहे लेकिन उसका फोन भी नहीं उठा। रात 1...