मुरादाबाद, फरवरी 26 -- कक्षा चार की छात्रा का अपहरण करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है, छात्रा को बरामद कर लिया गया लेकिन घेराबंदी के बावजूद अपहरणकर्ता भागने में सफल रहा। नगर की एक कॉलोनी की 13 वर्षीय किशोरी काशीपुर मुरादाबाद हाईवे स्थित विद्यालय की कक्षा चार की छात्रा का एक दूसरी कॉलोनी के दूसरी जाति के युवक ने अपहरण कर लिया था। कोतवाली पुलिस को नगर के तिकोनिया बस स्टैंड पर अपहरणकर्ता और छात्रा के मौजूद होने की जानकारी मिली, तो पुलिस ने घेराबंदी कर ली लेकिन अपहरणकर्ता फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि बहुत शीघ्र अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...