सोनभद्र, फरवरी 24 -- अनपरा,संवाददाता। डिबुलगंज स्थित रामलखन-सत्यनारायण इंटर कालेज में सोमवार को अंग्रेजी हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर वापस नही लौटी छात्रा की तलाश तेज हो गयी है। मंगलवार को पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सभी सम्भावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है वहीं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस हर एंगिल से छानबीन कर रही है। शीघ्र ही उसका पता लगा लिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...