गोपालगंज, फरवरी 10 -- सिधवलिया। पुलिस ने सीवान और गोपालगंज जिले से लापता हुई दो छात्राओं को कोलकाता से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया । महम्मदपुर थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सेल की सहायता से जांच करते हुए कोलकाता में दोनों छात्राओं का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद कर सोमवार को महम्मदपुर थाना लाया। पुलिस ने दोनों का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...