भदोही, मार्च 29 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। घोसिया नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच राजापुर, नईबस्ती स्थित कुएं में छह साल के बच्चे का उतराया शव शनिवार को मिला। शव कुएं से बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान उक्त वार्ड निवासी राजा बाबू के रूप में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। नगर पंचायत घोसिया के उक्त वार्ड निवासी नेक मोहम्मद उर्फ रुग्गे के छह साल का बेटा राजा बाबू 24 मार्च को खेलते समय गायब हो गए था। परिजनों के गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बालक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस बीच, शनिवार को घर से पांच सौ मीटर दूर पुराने कुएं से उठ रही दुर्गन्ध के कारण लोग वहां पहुंचे तो देखा कुएं में बच्चे का शव उताराया हुआ था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रा...