गोपालगंज, मार्च 1 -- गोपालगंज/कुचायकोट। हमारे संवाददाता जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रविवार की सुबह एक चालक का शव कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, परिजनों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतक कुचायकोट थाना क्षेत्र के हरदो मठिया गांव के स्व. रामायण मांझी का 28 वर्षीय बेटा पवन कुमार मांझी था। घटना के संबंध में मृतक की मां पन्ना देवी ने बताया कि उसका बेटा 25 फरवरी को जलालपुर के रहने वाले अपने वाहन मालिक के बुलाने पर शादी समारोह में गया हुआ था। सुबह करीब पांच बजे उसका मालिक उसे बुलाकर ले गए...