बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीडब्लूसी ने कप्तानगंज पुलिस को एक नाबालिग बालिका को उसकी मां के बजाय आरोपी को सौंपने के मामले में नोटिस जारी किया है। इस प्रकरण की शिकायत मिलने पर सीडब्लूसी अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने थानाध्यक्ष कप्तानगंज और विवेचक को न्याय पीठ के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक ग्राम की निवासनी बालिका की मां ने थाने पर प्रार्थना-पत्र देकर बताया की मेरी बेटी सात फरवरी को बाजार गई थी, घर वापस नहीं लौटी। आठ फरवरी को मुकामी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोज शुरू किया। 22 फरवरी को बालिका की मां को जानकारी हुई कि वह थाने पर आ गई है। मां ने थाने पर पहुंच कर देखा की उसकी बेटी ने शादी कर ली। इस बात से नाराज होकर मां ने अपनी बेट...