लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के जहांननगर गांव से 15 दिन पूर्व संदिग्ध रूप से लापता हुए किसान का सुराग न लग पाने के बाद सीओ मितौली के नेतृत्व में टीमें उतरीं। गुरुवार को सीतापुर जनपद से डॉग स्क्वायड टीम सहित अपराध नियंत्रण शाखा की मोबाइल फील्ड यूनिट को गांव भेजा। जहां खोजी कुत्ते को लापता किसान के घर से लेकर अन्य कई स्थानों पर ले जाया गया। जहाननगर गांव निवासी कालीचरण पुत्र नरपति सिंह बीते 12 फरवरी की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार कालीचरण रात में घर पर ही सोया हुआ था, लेकिन सुबह वह घर में नहीं मिला था। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया, पुलिस ने कालीचरण की खोजबीन शुरू की तो पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.