आगरा, मार्च 26 -- कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती से लापता किशोर मथुरा में सकुशल मिल गया है। पुलिस ने किशोर को परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि मोहल्ला नई बस्ती से 15 वर्षीय राज पुत्र अतर सिंह घर से नाराज होकर चला गया था। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पीड़ित पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने राज को सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ में राज ने पुलिस को बताया कि वह घर से नाराज होकर मथुरा में प्रेम मंदिर के दर्शन करने चला गया था। राज को सकुशल पाकर परिजन खुश दिखाई दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...