अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या। नगर कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित खपराडीह कोठी से लापता किशोर बरामद हो गया है। पुलिस ने मेडिकल करवा उसको परिवार के हवाले किया है। प्रकरण में रौनाही थाना क्षेत्र के सुरवारी निवासी उसके पिता संजय कुमार पुत्र राममिलन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खपराडीह कोठी स्थित किराये के आवास से गुरुवार को उनका 13 वर्षीय पुत्र अनीश गायब हो गया। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश कराई जा रही है। घर की याद आने पर वह वापस लौट आया। वह पिता की डांट से नाराज होकर भागा था और कैंट थाने के मऊ शिवाला क्षेत्र में इधर-उधर घूम रहा था। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...