उन्नाव, मार्च 8 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के शिवदीनखेड़ा मजरा मगरायर गांव का रहने वाला 13 वर्षीय किशोर शनिवार को कस्बा के स्कूल से निकल कर घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा मोड़ पर रविवार दोपहर किशोर के मिलने पर पुलिस व घरवालों ने राहत की सांस ली। शिवदीनखेड़ा गांव के रहने वाले योगेंद्र पटेल का 13 वर्षीय बेटा दीपेंद्र बीघापुर कस्बा स्थित एक पब्लिक स्कूल साइकिल से शनिवार सुबह घर से निकल कर गया था। वह कक्षा 8 का छात्र है। स्कूल में दोपहर 2.40 मिनट पर छुट्टी हो गई थी। तभी वह स्कूल से निकला था। शाम तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल व उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की। उसके न मिलने पर पिता ने थाने में सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि ग...