वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी। लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस ने लापता 15 वर्षीय किशोर को ढूंढ़कर शुक्रवार को परिजनों को सौंपा। हुकुलगंज निवासी प्रशांत मिश्र का पुत्र गुरुवार भोर में नाराज होकर घर से निकल गया था। पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने टीम के साथ मिलकर ढूंढ़ना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज से जानकारी मिली कि किशोर सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है। पुलिस ने जीआरपी से संपर्क कर गाजियाबाद से उसे पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...