लापता किशोर-किशोरी मिले
गोरखपुर, जून 3 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय किशोरी और एक किशोर को पुलिस ने बुधवार को डांगीपार क्षेत्र से बरामद कर लिया। किशोरी की मां ने आरोप लगाया था कि गांव का एक युवक 22 मई की शाम उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। डांगीपार चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं। उन्हें बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण, मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.