लापता किशोर का शव बरामद
सीतामढ़ी, जून 20 -- मनोज कर्ण चोरौत। थाने के भंटावारी पंचायत स्थित भंटावारी गांव के कब्रगाह परिसर से शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव की पहचान करने का प्रयास करने लगे। बाद मृतक की पहचान भंटावारी पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी मोहम्मद शरीफ के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तौहिर के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि तौहिर सुबह से ही घर से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस की जांच शव मिलने की सचूना पर चोरौत थानाध्यक्ष मोनी कुमारी, अंचल अधिकारी रमेश कुमार, बीडीओ अमित कुमार अमन तथा भिट्ठामोड़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक के चेहरे पर ईंट-पत्थर से प्रहार किए जाने के निशान मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.